फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Raghuvansh Prasad Singh says we will join hands with anyone to throw BJP out of power

बिहार: क्या लालू की राजद और नीतीश की जदयू का फिर होगा गठबंधन, रघुवंश का इशारा

Sun, 05 Jan 2020 12:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 05 Jan 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Raghuvansh Prasad Singh says we will join hands with anyone to throw BJP out of power
रघुवंश प्रसाद सिंह - फोटो : ANI

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां झारखंड की तरह भाजपा को हराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राज्य के अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी के साथ जाने के लिए तैयार है। इसका इशारा राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने दिया है। उनका कहना है कि सभी गैर-भाजपा दलों के लिए यह जरूरी है कि वह साथ आएं।

विज्ञापन

 


रघुवंश प्रसाद ने कहा, 'सभी गैर भाजपा पार्टियों के लिए यह जरूरी है, चाहे वह कोई भी हो, नीतीश कुमार या कोई अन्य ए, बी, सी, डी अच्छी या बुरी कि वह भाजपा के खिलाफ साथ आएं। हम किसी को पिक (पसंद) या चूज (चुनना) नहीं करने वाले हैं। हम भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए किसी के साथ भी हाथ मिला सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजद इस चुनाव में अपने पुराने चेहरों को एकबार फिर फ्रंट पर लाने की कोशिशों में जुटी है। इसके अलावा वह अपनी सियासी चाल और सियासी चरित्र भी बदलने के लिए शिद्दत से जुटी हुई है। आमतौर पर मुस्लिम और यादवों को अपना वौटबैंक मानने वाली राजद ने जगदानंद सिंह जैसे सवर्ण को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर इसके संकेत दिए हैं।

बिहार में जारी है पोस्टर वॉर

नए साल के मौके पर जदयू ने राजद के 15 सालों पर निशाना साधते हुए 'हिसाब दो हिसाब लो' का पोस्टर लगाया था। जिसके जवाब में राजद ने पोस्टर जारी किया है। जिसमें लिखा है- ‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि खास बात यह है कि राजद के जवाबी पोस्टर किसी नेता-कार्यकर्ता का नहीं बल्कि पार्टी का अधिकृत पोस्टर है। इसे नीति आयोग की ओर से प्रमाणित होने का दावा भी किया गया है।


जदयू पर निशाना साधते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सिद्धार्थ क्षत्रिय ने पटना में एक पोस्टर लगाया है। जिसमें लिखा है- साल 2020, बात 2020, चुनावी साल, नो टेस्ट मैच। मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा में न जाएंगे की बात कहने वाले दूसरे की मिट्टी और भूत की कहानी सुनाकर बिहार की जनता को खुद के वादों से न भटकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed