फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rabri Devi said fodder scam is old now New scams are unearthing in Bihar everyday

चारा घोटाला पुराना हुआ, बिहार में रोज नया घोटाला हो रहा है: राबड़ी देवी

Fri, 01 Dec 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Rabri Devi said fodder scam is old now New scams are unearthing in Bihar everyday
राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नेतृत्व में राजद सदस्यों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधान परिषद के बाद प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार
विज्ञापन

में हर रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं, लेकिन इन घोटालों के बारे में पूछने पर चारा घोटाले की याद दिलाई जाती है, लेकिन आज हर सरकारी में घोटाला हो रहा है। धान, शिक्षा, बीपीएससी, शौचालय आदि में घोटाला हुआ है, इस पर जवाब दें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार: अब 600 करोड़ रुपये का धान घोटाला, चारा घोटाले की तर्ज पर फर्जी बिलों से हुआ खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा और सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए
राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। राबड़ी देवी ने कहा नीतीश कुमार घोटालों की माला पहने हुए हैं। बिहार के लोगों के साथ ही पूरा देश देख रहा है कि
बिहार के हर सरकारी विभाग में घोटाला सामने आ रहा है। ऐसा कोई विभाग नहीं जहां घोटाला नहीं हुआ हो। 

नीतीश कुमार सोशल मीडिया ट्विटर पर लगातार तंज कस रहे हैं, जिसे लोग लालू यादव पर निशाना मान रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए बिना लिखा, भ्रष्टाचार 'शिष्टाचार' है, उसके खिलाफ कार्रवाई 'अनाचार' है। 


यह भी पढ़ें: शौचालय घोटाले पर लालू् ने कसा तंज, कहा- हमने चारा खाया तो नीतीश क्या खाये?

विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बिहार में रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं, लेकिन जब भी हम उनके बारे में सवाल पूछते हैं तो हमें चारा घोटाले की याद
दिलाई जाती है। चारा घोटाले के बारे में पूरी दुनिया जानती है, अब ये पुरान हो चुका है। आज हो रहे घोटालों के बारे में उन्हें जवाब देना चाहिए। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed