फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   question of veto on PM candidate: Nitish

नीतीश बोले, पीएम उम्मीदवार पर नहीं किया वीटो

Mon, 06 May 2013 11:38 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Mon, 06 May 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
question of veto on PM candidate: Nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी जदयू एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर उचित समय पर निर्णय लेगी।

विज्ञापन


जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से नीतीश ने कहा कि पीएम उम्मीदवार पर वीटो करने का कोई सवाल ही नहीं है। जदयू इस बारे में अपने राय स्पष्ट कर चुकी है।

जदयू नेता की इस टिप्पणी को भाजपा नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उस बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने हाल ही में कहा था कि लोकतंत्र में वीटो का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सहमति के आधार पर चलते हैं न कि असहमति पर। गठबंधन सहयोगी दलों के बीच आपसी समझ पर संचालित होते हैं न कि मजबूरी के आधार पर।

उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के लिए वाजपेयी जी का वक्त स्वर्णिम था। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जैसे व्यक्ति को ही पीएम पद पर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सफलतापूर्वक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन के भविष्य और एनडीए से अलग होने के बारे में कुमार ने कहा कि जब हम इस स्थिति पर पहुंचेंगे तो इस पुल को पार करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी हम इस पुल से बहुत दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed