फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Road Accident: Truck carrying 16 people to Jammu and Kashmir uncontrolled, nine died on the spot

Purnia Road Accident: 16 लोगों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा ट्रक पलटा, राजस्थान के आठ मजदूरों की मौत

Mon, 23 May 2022 08:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 23 May 2022 08:51 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पूर्णिया के जलालगढ़ में यह अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Purnia Road Accident: Truck carrying 16 people to Jammu and Kashmir uncontrolled, nine died on the spot
बिहार में बड़ा हादसा, आठ लोगों की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां 16 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा ट्रक पलट गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायलों में दो की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पूर्णिया के जलालगढ़ में यह अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन


लोहे के पाइप के नीचे दब गए मजूदर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पर बोरिंग का सामान लदा हुआ था। इसमें लोहे के पाइप थे। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे मजदूर इन पाइपों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार में था ट्रक
वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह-सुबह ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिससे वह ट्रक पर अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। मौके की तस्वीरें बहुत दर्दनाक हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर राजस्थान के उदयपुर के खैरवाड़ा के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed