फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth Shot Dead in Bhargama, Dies During Treatment; Family Alleges Old Rivalry

Bihar Crime: अररिया में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुरानी रंजिश का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 07:33 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 07:33 PM IST
सार

अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Youth Shot Dead in Bhargama, Dies During Treatment; Family Alleges Old Rivalry
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक के पिता शिवानंद मेहता ने बताया कि उनका बेटा ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का कार्य करता था। घटना के समय दो ट्रैक्टर एक साथ मिट्टी लाने जा रहे थे। उनका बेटा पीछे वाले ट्रैक्टर पर था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है। मृतक के पिता का आरोप है कि नामजद आरोपित पहले भी उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे चुके थे और उसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन और बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed