{"_id":"68a858bc02d3a5049a076439","slug":"young-man-murdered-in-love-affair-atmosphere-of-tension-in-the-village-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में तनाव
Fri, 22 Aug 2025 05:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:22 PM IST
सार
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक रिशु कुमार (21) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में पटना रेफर किए गए रिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर शुक्रवार को एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजघाट गैरेल निवासी रिशु कुमार (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, रिशु का अमारी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार सुबह युवती ने फोन कर रिशु को अपने घर बुलाया। जैसे ही वह बाइक से वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे युवती के परिजन प्रकाश सहनी, बिट्टू और उनके सहयोगियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रिशु को पहले पूर्णिया अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत नाजुक होने पर पटना रेफर किया गया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Bihar : पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन
शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। इस बीच पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। धमदाहा थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है।