फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   wife with lover strangled husband hanged body to hide crime

Bihar News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या, शव फंदे से लटकाकर छुपाई साजिश

Tue, 20 May 2025 02:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 20 May 2025 02:12 PM IST
सार

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के बन्दरपुर गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाया और फिर हत्या को आत्महत्या का दिखाने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
wife with lover strangled husband hanged body to hide crime
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के बन्दरपुर गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाया और फिर हत्या को आत्महत्या का दिखाने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन वह पत्नी के प्रेम प्रसंग में फंस गया था। पैसा के लालच में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान मो. सादिक साह (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के नया टोला लखनजड़ी का रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतक के पिता मो. कमरूद्दीन ने बताया कि चार साल पहले उनके बेटे मो. सादिक साह ने रौटा थाना क्षेत्र के बन्दरपुर गांव की शबनम नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सादिक ससुराल में रहता था। उसके बैंक खाते में चार लाख से ज्यादा रुपये थे। पैसे के लालच में ससुराल वाले उसे घर आने नहीं देते थे, जिससे सादिक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजयुमो नेता कपिल गोयल गिरफ्तार, 49 लाख की ठगी और फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा


सोमवार शाम को सादिक के छोटे भाई के फोन पर ससुराल से खबर आई कि सादिक ने फांसी लगा ली है। परिजन जल्दी से ससुराल पहुंचे तो उन्होंने जमीन पर सादिक की लाश पड़ी देखी। मृतक के चचेरे भाई मो. जुबेर साह ने कहा कि सादिक की हत्या उसकी पत्नी और प्रेमी समेत ससुराल वालों ने मिलकर की है। वे इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में भारी मातम छाया हुआ है। रौटा थाने के प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed