फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   The body of a young man from West Bengal was found floating in a pond

Bihar News: पोखर में तैरता हुआ पश्चिम बंगाल के युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jan 2025 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Jan 2025 04:58 PM IST
सार

Bihar News: मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठा में काम करने वाले युवक की पोखर में डूबने से मौत की जानकारी मिली है। उनके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है। घटना के संदर्भ में कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
The body of a young man from West Bengal was found floating in a pond
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में पश्चिम बंगाल के एक 26 वर्षीय युवक का संदिग्ध स्थिति में पोखर में तैरता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक युवक पूर्णिया के एक इंडिया ईंट भट्ठा में ईंट पकाने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव दर्जनों लोग जुट गये थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनैला गांव के समीप इंडिया ईंट भट्ठा स्थित पोखर की है। मृतक की पहचान सूरज वर्मन पिता उदास वर्मन जिला कूच बिहार पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि मृतक पोखर में बर्तन धो रहा था। इसी दौरान वह डूब गया। डूबे युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। ऐसी जानकारी भट्ठा मालिक के द्वारा दी गई है। युवक का शव पोखर के पानी में तैर रहा था। जिसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। कुछ लोग डूबने की घटना को संदेह के रूप में देख रहे हैं। परंतु, परिजनों ने इस संदर्भ में कोई शिकायत मुफस्सिल थाना में नहीं दी है। वे शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराना चाहते हैं। हालांकि मुफस्सिल थाना पुलिस इस संबंध मौत की जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed