फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding Ford Car with BJP Flag Crushes Pedestrian After Hitting Boundary Wall in Purnia; Driver Absconding

Bihar: भाजपा झंडा लगी तेज रफ्तार फोर्ड कार का कहर, पहले दीवार तोड़ी, फिर युवक को मारी टक्कर; चालक फरार

Thu, 05 Mar 2026 07:51 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 07:51 PM IST
सार

पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार सफेद फोर्ड कार ने दो हादसों को अंजाम दे दिया। पहले कार एक घर की बाउंड्री वॉल से टकराई, फिर भागने के दौरान पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। 

विज्ञापन
Speeding Ford Car with BJP Flag Crushes Pedestrian After Hitting Boundary Wall in Purnia; Driver Absconding
क्षतिग्रस्त कार घटनास्थल।

विस्तार

पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में एक सफेद रंग की फोर्ड कार ने भीषण दुर्घटना को अंजाम दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लग्जरी कार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने एक के बाद एक दो हादसों को अंजाम दे दिया। घटना एतियाना बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा का झंडा लगी कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैक्सी स्टैंड की ओर से आ रही सफेद फोर्ड कार काफी तेज गति में थी। अनियंत्रित होकर कार सबसे पहले सत्यनारायण उमा सदन नामक मकान की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पक्की दीवार ढह गई और कार के अगले हिस्से के पुर्जे टूटकर सड़क पर बिखर गए।

विज्ञापन

युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा
दीवार से टकराने के बाद चालक ने पकड़े जाने के डर से कार को तेजी से भगाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Politics LIVE: अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा?

रसूख को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही
मौके पर भीड़ जुटती देख कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सहायक खजांची थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को गंभीर हालत में जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया। घायल की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई है। गाड़ी पर लगे भाजपा के झंडे और रसूख को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अब वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed