{"_id":"6a269143cb1ae10046050e76","slug":"road-accident-brick-kiln-worker-buchu-ram-dies-during-treatment-at-purnia-gmch-after-tractor-hits-bike-purnea-news-c-1-1-noi1375-4371468-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, ईंट भट्ठा कर्मी की पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, ईंट भट्ठा कर्मी की पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
Mon, 08 Jun 2026 04:58 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:58 PM IST
सार
Bihar: कटिहार जिले के जफरगंज निवासी बुचु राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुचु राम अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान कटिहार निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना कटिहार जिले के जफरगंज की है। युवक अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जफरगंज निवासी बुचु राम के रूप में हुई है, जो एक ईंट भट्ठा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
भीषण टक्कर में गंभीर रूप से हुआ घायल
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम बुचु राम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया था। वह अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुचु राम बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
डॉक्टरों की कोशिश भी नहीं बचा सकी जान
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से लहूलुहान बुचु राम को तत्काल इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उसे आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों की पूरी टीम ने उसकी जान बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर आंतरिक चोटों के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी रही। आखिरकार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लापता महिला का अधजला शव मिला, दूसरी शादी के विवाद में हत्या का आरोप; थानेदार की टिप्पणी से भड़के लोग
एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से टूटा परिवार
युवक की इस असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक बुचु राम अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद पत्नी, बच्चों और माता-पिता की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल भी गमगीन हो गया। जीएमसीएच से लेकर मृतक के पैतृक गांव जफरगंज तक इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।