फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia News: Youth Injured in Firing Over DJ Dance Dispute in Sadar Thana; 3 Arrested with Weapons

Bihar News: डीजे पर डांस को लेकर शादी में खूनी बवाल, बीच-बचाव करने गए युवक को मारी गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 09:07 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 09:07 PM IST
सार

पूर्णिया में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक कुंदन कुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Purnia News: Youth Injured in Firing Over DJ Dance Dispute in Sadar Thana; 3 Arrested with Weapons
घटना की जानकारी लेते हुई पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्णिया में एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में बीच-बचाव करने गए एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बेलौरी कालीगंज इलाके में सोमवार देर रात हुई। घायल युवक की पहचान कालीगंज बेलौरी निवासी भादो पासवान के 32 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीजे पर डांस के दौरान बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद प्रदीप मंडल के भतीजे बिरजू मंडल की शादी थी। बारात निकलने से पहले घर के बाहर डीजे बज रहा था, जहां कई युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के चचेरे भाई का पैर डांस कर रहे दूसरे युवक से टकरा गया। मामूली बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। शोर सुनकर घर से बाहर निकले कुंदन कुमार ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने परिजनों से कहा कि विवाद बढ़ने से पहले लड़कों को वहां से हटा लिया जाए।
विज्ञापन


हवा में फायरिंग के बाद युवक को लगी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान सोनू नामक युवक ने पहले हवा में गोली चलाई। इसके बाद उसने दूसरे युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की, लेकिन गोली सीधे कुंदन कुमार के बाएं पैर में जा लगी और आर-पार हो गई। गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: 'इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड सीएम', कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी; जारी की 50 जघन्य अपराधों की लिस्ट


पुलिस ने तीन आरोपियों को हथियार सहित दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग में शामिल तीन युवकों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी कटिहार के रहने वाले हैं।

सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की घटना सामने आई। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed