फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnia MTS Exam 40 people arrested while giving MTS exam at online exam center cancellation notification

MTS Exam: ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर एमटीएस की परीक्षा दे रहे 35 लोग गिरफ्तार, रद्द करने की अधिसूचना जारी

Thu, 14 Nov 2024 02:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया जिले में ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर एमटीएस की परीक्षा दे रहे 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Purnia MTS Exam 40 people arrested while giving MTS exam at online exam center cancellation notification
पुलिस और परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर एमटीएस की परीक्षा दे रहे 35 मुन्ना भाई को रंगे हाथ धर दबोचा गया। गिरफ्तार सभी मुन्ना भाइयों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल हंसदा रोड स्थित पूर्णिया डिजिटल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पूर्णिया डिजिटल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संचालक द्वारा भारी पैमाने एक दूसरे के बदले एग्जाम दिया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा एक टीम गठित कर पूर्णिया डिजिटल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर पुलिस ने संचालक सहित 35 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। मामले को एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा एक प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


एमटीएस परीक्षा रद्द को अधिसूचना जारी 
एमटीएस परीक्षा 2024 के वे अभ्यर्थी जिनकी परीक्षा 14 नवंबर 2024 को पूर्णिया डिजिटल, पूर्णिया में सभी शिफ्टों के लिए निर्धारित है, उन्हें सूचित किया जाता है कि तकनीकी कारणों से आपकी परीक्षा रद्द कर दी गई है। पुनः परीक्षा की तिथि आपके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर यथा समय सूचित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed