फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: Woman absconding with lover reached police station after 24 hours, accused her husband of harassing

Bihar: प्रेमी संग फरार महिला 24 घंटे बाद थाने पहुंची, पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप; पुलिस ने उठाया ये कदम

Sat, 16 Mar 2024 01:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Mar 2024 01:35 PM IST
सार

Purnea News: घर छोड़कर प्रेमी संग जाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति हमेशा उसे प्रताड़ित करता रहता है। वह घर के खर्च भी पूरा नहीं कर पाता है। इस वजह से वह घर छोड़कर चली गई थी। वहीं, पीड़ित और आरोपी का पक्ष सुनने के बाद पुलिस ने... पढ़ें पूरी खबर।
 

विज्ञापन
Purnea: Woman absconding with lover reached police station after 24 hours, accused her husband of harassing
प्रेमी फाइनेंस कर्मी और घर छोड़कर जाने वाली महिला - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

बिहार के पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला निवासी तीन बच्चों की मां एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ गुरुवार शाम को घर छोड़कर चली गई थी। वह महिला घटना के 24 घंटे के बाद महिला थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को पति पर कई तरह के आरोप लगाते हुए आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


घर छोड़कर प्रेमी संग जाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति हमेशा उसे प्रताड़ित करता रहता है। वह घर के खर्च भी पूरा नहीं कर पाता है। इस वजह से वह घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

 
वहीं, महिला थाना पहुंचे आरोपी पति ने कहा कि विगत तीन साल से उसकी पत्नी का एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी एक हफ्ते पूर्व हुई तो उसने अपने पत्नी पर कड़ी नजर रखी। उसने कहा कि उसकी पत्नी अपने मोबाइल फोन से घंटों फाइनेंस कर्मी से बात करती रहती थी। बात करने के बाद मोबाइल में आए कॉल नंबर और मैसेज को भी डिलीट कर देती थी। गुरुवार करीब शाम चार बजे उसने अपने प्रेमी फाइनेंस कर्मी को घर के पास बुला लिया और उसके साथ जाने लगी। जब उसने रोकने की कोशिश की तो घर का दरवाजा बाहर से लगा दिया और प्रेमी संग बाइक पर बैठकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Purnea: Woman absconding with lover reached police station after 24 hours, accused her husband of harassing
पीड़ित और आरोपी पति - फोटो : अमर उजालाा

उसने कहा कि उसकी पत्नी घर से भागने के दौरान 70 हजार नकदी और 50 हजार मूल्य के गहने भी साथ लेकर चली गई। इसकी शिकायत शरदा नगर स्थित फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से की। मैनेजर चंदन कुमार ने कंपनी कर्मी को नौकरी से हटा दिया। पीड़ित और आरोपी पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हुए, जिनमें बड़ी बेटी 13 साल की है और दो बेटों में एक आठ साल और दूसरा चार साल का है। उसने बताया कि वह दैनिक अखबार के हॉकर का काम करता है।
 
वहीं, मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के हुए विवाद को लेकर सुलह करवा दी गई है। पत्नी ने स्पष्ट रूप से किसी युवक के साथ घर छोड़कर जाने से इनकार दिया। पति-पत्नी को हिदायत देते हुए बान्ड पेपर बनाकर साइन लिया गया और दोनों को घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed