फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: PG student died under suspicious circumstances in hostel; Silent heart attack is reason given

Bihar: छात्रावास में हार्ट अटैक से पीजी छात्र की मौत; साथियों को जॉगिंग के लिए भेजकर सो गया, फिर न उठा

Thu, 11 Apr 2024 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 11 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया के एक छात्रावास में एक पीजी छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। डॉ. अमित आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि साइलेंट हार्ट अटैक से छात्र की मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
Purnea: PG student died under suspicious circumstances in hostel; Silent heart attack is reason given
अस्पताल परिसर में इंतजार करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में संदिग्ध स्थिति में एक पीजी छात्र की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। यह घटना हाट थाना क्षेत्र के राजकीय बैजनाथ कल्याण छात्रावास में हुई है। जहां सुबह छात्रावास में सोने के दौरान साइलेंट हार्ट अटैक के कारण छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान अररिया जिले के कुवांरी प्रखंड स्थित दहीपुरा निवासी गुलाब चंद राम के बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित पीजी अंतिम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर राजकीय बैजनाथ कल्याण छात्रावास के छात्रों ने बताया कि अमित कुमार ने अपने कमरे के छात्रों को दौड़ने के लिए जगाया। फिर वह इन लोगों को भेजकर वापस सो गया। जब सभी छात्र लौटकर वापस आए तो उसे निष्क्रिय और अचेत पाकर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. अमित आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि सोते समय साइलेंट हार्ट अटैक से छात्र की मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन


छात्र को मृत घोषित किए जाने के बाद होस्टल के छात्रों ने घटना की जानकारी अमित कुमार के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे और अमित के शव को देखकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि अमित तीन बहनों में सबसे छोटा भाई था। उसके पिता पूर्णिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में कार्यरत हैं। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सभी छात्रों ने मृतक अमित कुमार के शव को राजकीय बैजनाथ कल्याण छात्रावास परिसर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आगे रखकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed