{"_id":"66fa87fc8002d3c8920170b9","slug":"purnea-news-drunk-son-beat-his-elderly-mother-to-death-police-arrested-him-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 30 Sep 2024 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:44 PM IST
सार
Purnea News: पूर्णिया में नशे में धुत बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मौत की घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया में नशे में धुत बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटा मां को तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। यह घटना सदर थानाक्षेत्र के हंसदा टोला वार्ड-35 मुंशीबाड़ी में हुई है। मृतका की पहचान भोकता उरांव की पत्नी मुस्मात भादो देवी (62) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतका के बेटे जितेंद्र मिंज ने बताया कि उसकी मां मुस्मात भादो देवी के तीन बेटे हैं। आरोपी तीनों में सबसे छोटा बेटा है। एक महीने पहले उसके छोटे भाई हरिश्चंद्र मिंज (30) ने मां से गांव की जमीन को बेच दिया था। इसी को लेकर मां से छोटे भाई की पिछले कई दिनों से आपसी कहासुनी हो रही थी। रविवार शाम वो नशे में धुत होकर घर पहुंचा और जमीन को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने मां को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसने मां को इतनी बेरहमी से पीटा कि दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए। सिर पर भी गहरी चोट आई। इसके कुछ ही देर के बाद मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
जितेंद्र मिंज ने आगे बताया कि रात को जब वे लोग काम करके घर पहुंचे, तो कमरे में मां की लाश पड़ी थी। दोनों हाथ पैर टूटे मिले। सिर पर भी जख्म के ताजे निशान थे। आरोपी भाई शव के पास बैठा था। उनके पहुंचते ही घर में स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही आरोपी भाई ने भी हत्या की बात कबूल ली। उन्होंने इसके बाद पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन