फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea By-Election: Kaladhar Mandal filed nomination as JDU candidate, Shankar Singh will file on June 20

Purnea By-Election: जदयू प्रत्याशी के रूप में कलाधर मंडल ने किया नामांकन, शंकर सिंह 20 जून को भरेंगे परचा

Tue, 18 Jun 2024 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Jun 2024 07:14 PM IST
सार

Purnea By-Election News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि रूपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए व जदयू पार्टी की ओर से कलाधर प्रसाद मंडल ने अपना नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में पूरे तन-मन से  सभी एनडीए के कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जीत सुनिश्चित है। 

विज्ञापन
Purnea By-Election: Kaladhar Mandal filed nomination as JDU candidate, Shankar Singh will file on June 20
कलाधर मंडल ने दाखिल किया परचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया के रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तीसरे दिन एनडीए से जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल ने अपना नामांकन पर्चा  दाखिल किया है। जदयू प्रत्याशी के नामांकन में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, बनमनखी भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि और अन्य समर्थक शामिल हुए। उन्होंने धमदाहा अनुमंडल के नामंकन कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर विनय कुमार को अपना नामांकन पत्र पेश किया।

विज्ञापन

 
नामांकन के बाद धमदाहा विधायक सह बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि रूपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए व जदयू पार्टी की ओर से कलाधर प्रसाद मंडल ने अपना नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में पूरे तन-मन से  सभी एनडीए के कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जीत सुनिश्चित है।  उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि चुनाव में हमारी जीत होगी। हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है, हम सभी एकजुटता के साथ पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं, लोजपा (रामविलास) से बागी पूर्व विधायक शंकर सिंह 20 जून को निर्दलीय नॉमिनेशन करेंगे। जबकि महागठबंधन में अब तक पेंच फंसा हुआ है। राजद से बीमा भारती अब खुद उपचुनाव लड़ना चाहती हैं। जबकि सीपीआई ने पहले से ही इस सीट पर दावा करते हुए विकास चंद्र मंडल के चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इसके बाद से ही महागठबंधन में इस सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर माथापच्ची जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed