फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Pragati Yatra: Route diversion in Purnea for CM Nitish Kumar's program, see route chart

Pragati Yatra: CM नीतीश के कार्यक्रम के लेकर रूट डायवर्जन, पूर्णिया में कौन सी जगहें प्रभावित; देखें चार्ट

Sun, 26 Jan 2025 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

Purnea News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए व्यापक प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सुरक्षा और यातायात को ध्यान में रखकर की गई है।
 

विज्ञापन
Pragati Yatra: Route diversion in Purnea for CM Nitish Kumar's program, see route chart
सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा उपायों और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन परिचालन को नियंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


कल नहीं, अब मंगलवार को जाएंगे पूर्णिया
आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजभवन में आयोजित समारोह में भाग लेना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके। इसके अलावा, हर वर्ष वे दलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेते थे, लेकिन इस वर्ष वे इसमें शामिल होने नहीं गए। फिलहाल सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर ही सीएम नीतीश कुमार के सारे कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। दोपहर की इस सूचना के बाद शाम को औपचारिक तौर पर प्रगति यात्रा में बदलाव की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री को सोमवार 27 जनवरी को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया में रहना था। लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के तहत वे मंगलवार को पूर्णिया, बुधवार को कटिहार और गुरुवार को मधेपुरा में रहेंगे। हर शाम वह वापस पटना आ जाएंगे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री की यात्रा और यातायात बदलाव
मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान शहर और आस-पास के इलाकों में यातायात को सुगम बनाने के लिए सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। यह प्रतिबंध विशेष रूप से पूर्णिया से बनमनखी और धमदाहा जाने वाले मार्गों पर प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रूट डायवर्जन के मुख्य बिंदु

  1. बड़ी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित- सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पूर्णिया से बनमनखी और धमदाहा की ओर जाने वाली सभी बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा।
  2. काझा से बनभाग सड़क बंद- सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक काझा से बनभाग होकर पूर्णिया आने वाले मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  3. शहर के मुख्य मार्ग प्रभावित- गिरजा चौक से थाना चौक, सर्किट हाउस, आर.एन. साह चौक और कोर्ट स्टेशन की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।

 


प्रमुख चौक-चौराहों पर सख्त निगरानी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।


 
वैकल्पिक मार्गों का सुझाव
शहर से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग जैसे मरंगा बाईपास, हरदा और कुर्सेला की ओर जाने वाले रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। स्थानीय निवासियों को कार्यक्रम समाप्त होने तक निर्धारित मार्गों पर यात्रा न करने की हिदायत दी गई है।
 
साथ ही ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करें और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रशासन ने कहा है कि यह बदलाव अस्थायी हैं और लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed