फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newly married woman in Kishanganj threatened for dowry In-laws accused of beating and burning alive

Bihar: 'पैसा नहीं मिला तो जिंदा जला देंगे', निकाह के दो दिन बाद ही बिहार में नवविवाहिता पर शुरू हुआ अत्याचार

Sun, 17 May 2026 08:49 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 08:49 AM IST
सार

Bihar: किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Newly married woman in Kishanganj threatened for dowry In-laws accused of beating and burning alive
पुलिस में आवेदन देने जाती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बासबाड़ी में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जिंदा जलाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता महबीस (20 वर्ष) ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग की, मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन


एक साल पहले हुआ था निकाह
महबीस का निकाह लगभग एक वर्ष पूर्व मो० अनजारुल (28 वर्ष) से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। गत 14 मई 2026 को उसकी रुखसती हुई और वह अपने पति के घर आई। महबीस के अनुसार, उसके माता-पिता ने दहेज में घर का सारा सामान, साढ़े तीन भरी सोना, 10 भरी चांदी और 3 लाख रुपये नकद दिए थे।
विज्ञापन


रुखसती के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
पीड़िता का आरोप है कि रुखसती के बाद से ही ससुराल वाले, जिनमें पति मो० अनजारुल, ससुर साबीर (55), सास अंजरुन (50), देवर इम्तियाज (25), आकीब (22), अनीस (18) और ननद शाहेनुर (25), सानिया (20) शामिल हैं, उससे अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने महबीस से कहा कि उसके माता-पिता ने बहुत कम दहेज दिया है और उसे दोबारा दहेज लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल छीनकर दी जिंदा जलाने की धमकी
महबीस ने बताया कि अगले दिन सुबह जब उसने अपने माता-पिता से बात करने के लिए मोबाइल फोन उठाया, तो उसके पति अनजारुल ने उसका फोन छीन लिया। आरोप है कि अनजारुल ने उसे गालियां दीं, थप्पड़ मारा और धमकी दी कि यदि उसके पिता ने दोबारा दहेज नहीं दिया तो वह उसे पेट्रोल डालकर जला देगा। इसके बाद उसे घर में बंद कर दिया गया और खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं दिया गया।

परिजनों के सामने की गई मारपीट
शनिवार को महबीस के परिजन उसे लेने के लिए ससुराल पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे ससुराल वालों ने एक बार फिर दहेज की मांग की। महबीस ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे आए हुए केवल दो दिन हुए हैं और उसके माता-पिता गरीब मजदूर हैं, वे और दहेज नहीं दे सकते। आरोप है कि इस पर ससुराल वालों ने उसके परिजनों और गांव समाज के लोगों के सामने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।


ये भी पढ़ें:  बिहार के मंत्रियों को लेकर आई यह रिपोर्ट किसे परेशान करेगी? नौ मंत्रियों पर गंभीर अपराध के मामले

थाने में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने शनिवार शाम ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। ठाकुरगंज थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed