फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   miscreants misbehaved with the baraatis In Katihar

Bihar: मनचलों ने बरातियों के साथ की बदसलूकी, विरोध करने पर लड़की पक्ष के युवक की पिटाई; जानें पूरा मामला

Thu, 06 Mar 2025 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 03:31 PM IST
सार

Bihar: टुनटुन महतो अपने साढ़ू मंगल महतो की बेटी की शादी में शामिल होने बाडीनगर आए थे। शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने बरातियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब टुनटुन महतो ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ले गए और रस्सी से बांधकर पीटा।

विज्ञापन
miscreants misbehaved with the baraatis In Katihar
बरातियों के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बाडीनगर में शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने बरातियों के साथ बदसलूकी की। जब लड़की पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने एक युवक को अगवा कर खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


पीड़ित की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के रहटा मीरगंज निवासी स्व. गणेशी महतो के पुत्र टुनटुन महतो (40) के रूप में हुई है। टुनटुन महतो अपने साढ़ू मंगल महतो की बेटी की शादी में शामिल होने बाडीनगर आए थे।
विज्ञापन


क्या है पूरा घटनाक्रम
शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने बरातियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब टुनटुन महतो ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ले गए और रस्सी से बांधकर पीटा। हमलावर फरसा और दबिया से हमला करने की तैयारी में थे, लेकिन टुनटुन महतो के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घबराकर आरोपी अधमरी हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में भर्ती
घायल टुनटुन महतो को गंभीर हालत में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं, जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस मामले में बरारी थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed