फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Lok Sabha Election 2024: Congress candidate Tariq Anwar filed nomination from Katihar Lok Sabha Seat

Katihar Lok Sabha Seat: नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर ने कहा- इस बार दो गठबंधन के बीच है जंग

Wed, 03 Apr 2024 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Apr 2024 06:07 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि बहुत स्पष्ट है कि कटिहार पिछड़ा इलाका है। वैसे तो पूरा बिहार ही पिछड़ा हुआ है। विकास ठप पड़ा हुआ है। ऐसे हालात में हम कटिहार को कैसे आगे ले जाएंगे, यही हमारी कोशिश होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Congress candidate Tariq Anwar filed nomination from Katihar Lok Sabha Seat
कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बुधवार को कटिहार लोकसभा सीट से अपना नामांकन का पर्चा भर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार दो गठबंधन के बीच की लड़ाई है, दो विचारधाराओं की लड़ाई हैं। कोई छिपी हुई बात नहीं है, दोनों विचारधारा जनता के सामने हैं और हमें विश्वास हैं कि हमें कटिहार के मतदाताओं का समर्थन जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि बहुत स्पष्ट है कि कटिहार पिछड़ा इलाका है। वैसे तो पूरा बिहार ही पिछड़ा हुआ है। विकास ठप पड़ा हुआ है। ऐसे हालात में हम कटिहार को कैसे आगे ले जाएंगे, यही हमारी कोशिश होगी। कांग्रेस नेता अनवर ने कहा कि सबसे जरूरी है कि यहां उद्योग लगे। जो पलायन का सिलसिला है, यहां के नौजवान जो पलायन कर रहे हैं। पढ़े लिखे नौजवान और अनपढ़ नौजवान सभी लोग बाहर जा रहे हैं रोजी रोटी की तलाश में। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि कोई ऐसी व्यवस्था बन जाए कि हमारे नौजवानों को यहां से बाहर न जाना पड़े। उनकी रोजी रोटी की व्यवस्था यहीं हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed