फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj: Racket making fake Aadhaar cards for Bangladeshi infiltrators busted; one arrested, two absconding

Aadhaar Card: बांग्लादेशी यहां से बनवा रहे भारत का आधार कार्ड; अशरफुल हत्थे चढ़ा, जमाल-पंकज फरार

Sat, 07 Jun 2025 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

Kishanganj News: किशनगंज में पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए। इस दौरान बड़ी मात्रा में हाईटेक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Kishanganj: Racket making fake Aadhaar cards for Bangladeshi infiltrators busted; one arrested, two absconding
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा से सटे किशनगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। जिले के जियापोखर थाना क्षेत्र के गिलहा बाड़ी गांव में की गई छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले से जुड़े सबूतों और बरामदगी के बाद स्थानीय स्तर से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक में चिंता और सतर्कता का माहौल बन गया है।

विज्ञापन

 
हाईटेक तरीके से चल रहा था फर्जीवाड़ा
पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने शनिवार दोपहर प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जियापोखर थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने मालिनगांव स्थित अशरफुल (पिता मो. कुड्डस) के घर पर छापा मारा, जहां से अशरफुल को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि जमाल और पंकज नामक दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: करंट लगने से बालक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर जाम की सड़क; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फर्जीवाड़े में इस्तेमाल हो रहे थे तकनीकी उपकरण और नकली दस्तावेज
छापामारी के दौरान पुलिस ने प्रिंटर, आई स्कैनर, फिंगर स्कैनर, नकली मोहर, दो मोबाइल फोन, नेपाली और भारतीय सिम कार्ड, एक चार पहिया वाहन और नेपाली मुद्रा जब्त की है। बरामद चार पहिया वाहन पश्चिम बंगाल नंबर का है, जिससे इस पूरे रैकेट के बंगाल कनेक्शन की भी जांच शुरू कर दी गई है।
 
विदेशियों की पहचान छिपाने के लिए बनाए जा रहे थे आधार कार्ड
पुलिस के अनुसार यह गिरोह बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराता था, जिससे वे सरकारी सुविधाओं और पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर सकें। यह कार्रवाई सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंता पैदा कर रही है, क्योंकि यह मामला सिर्फ एक गांव या एक जिले तक सीमित नहीं लग रहा।

 
जांच के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि इस मामले में वाहन मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही जिन लोगों के नाम और दस्तावेज घटनास्थल से मिले हैं, उनके घरों पर छापामारी की जा रही है और नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर माना जा रहा है कि यह संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसकी जड़ें कई राज्यों और संभवतः अन्य देशों तक फैली हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: काम पर निकले मजदूर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर ही मौत; गांव में पसरा मातम
 
इस पूरी छापामारी अभियान में एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष विकास कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी प्रीति कुमारी, पुलिस पदाधिकारी रमेश राय समेत अन्य पुलिस बलों ने हिस्सा लिया। स्थानीय पुलिस ने इस कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed