फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali News: 15 houses burnt to ashes due to short circuit, wedding preparations were going on in one house

Bihar News: बिजली के शॉर्ट सर्किट से 15 घर जलकर खाक, एक घर में चल रही थी शादी की तैयारी; अब पूरे गांव में मातम

Wed, 02 Apr 2025 04:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 04:19 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दर्जन भर से ज्यादा घर जल कर खाक हो गए। इस हादसे में एक युवक पूरी तरह झुलस गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali News: 15 houses burnt to ashes due to short circuit, wedding preparations were going on in one house
आग से 15 घर जले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के जयराम पटेढ़ा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक एक घर में आग लग गई। इस घटना में देखते ही देखते तकरीबन 15 घर पूरी तरह से जल गए। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि लोग अपने घरों से सामान भी नहीं निकाल पाए। वहीं, इस दौरान घर में सो रहे बच्चे को निकालने गया एक युवक पूरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। लेकिन आग से घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:एकाएक लोग बीच सड़क पर करने लगे व्यायाम, यातायात ठप होने से लग गई वाहनों की लंबी कतार; ये है वजह
विज्ञापन

 
इधर, घटना की सूचना मिलते ही कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, अग्नि पीड़ित ने बताया कि दो महीने के बाद बेटी की शादी करने वाले थे। घर में शादी को लेकर सारे सामान जुटाए जा रहे थे। नकदी और सोने की कीमती ज्वेलरी सभी घर में रखा हुआ था। सारे सामान जल गए हैं। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये के सोने के जेवरात के साथ करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत; गाड़ी छोड़कर भागा चालक
 
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना के दौरान आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के करीब 15 घर चपेट में आ गए। वहीं, घर में सो रहे बच्चे को निकालने गए संजीत मांझी के बेटे दीपक मांझी (25) पूरी तरह से झुलस गए। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया। लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed