{"_id":"677e7c48582d47cf220b0f56","slug":"kishanganj-news-6-minor-children-recovered-from-railway-station-child-labour-delhi-mumbai-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेलवे स्टेशन से छह नाबालिग बच्चे बरामद, बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे दिल्ली और मुंबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेलवे स्टेशन से छह नाबालिग बच्चे बरामद, बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे दिल्ली और मुंबई
Wed, 08 Jan 2025 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:56 PM IST
सार
Kishanganj News: किशनगंज रेलवे स्टेशन से छह नाबालिग बच्चों दलालों के चंगुल से छुड़ाया गया है। इन्हें बाल मजदूरी के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु भेजा जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दलालों के चंगुल से छुड़ाए गए छह बाल मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज में रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर छह नाबालिग बच्चों को बरामद किया है, जिन्हें बाल मजदूरी कराने के लिए दिल्ली और मुंबई भेजा जा रहा था। यह कार्रवाई जन निर्माण केंद्र किशनगंज की टीम द्वारा की गई। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नाबालिग बच्चों को काम के लिए इन शहरों में भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
सघन जांच अभियान की शुरुआत
सूचना मिलते ही जन निर्माण केंद्र किशनगंज की टीम ने रेलवे पुलिस बल और रेल थाना पुलिस के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर सघन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने कुछ बच्चों को संदेहजनक स्थिति में बैठे हुए पाया। जब इन बच्चों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे काम के लिए दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जा रहे थे। कुछ बच्चे अकेले थे, जबकि कुछ बच्चों के साथ अनजान व्यक्ति मौजूद था।
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी
किसी बच्चे के साथ कोई अनजान व्यक्ति नहीं था और बाकी बच्चों के साथ जा रहे व्यक्ति भी मौके पर नहीं मिल सके। इसके बाद, संयुक्त टीम ने सभी बच्चों को अपने संरक्षण में लिया और रेल थाना किशनगंज में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति का निर्देश
रेल थाना किशनगंज में सनहा दर्ज करने के बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति किशनगंज के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति ने बच्चों की सामाजिक जांच रिपोर्ट का आदेश दिया और तब तक सभी बच्चों को बाल गृह कटिहार में भेजने का निर्देश दिया। बाल गृह कटिहार में बच्चों को रखा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग की जाएगी और उनकी स्थिति का पता लगाया जाएगा। इस कार्रवाई में जन निर्माण केंद्र किशनगंज के जिला परियोजना समन्वयक मोहम्मद मुजाहिद आलम, मोहम्मद जफर अंजुम और अनवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।