{"_id":"6845b9153153097d940a1f7d","slug":"katihar-crime-another-heart-wrenching-incident-in-bihar-severed-head-of-a-youth-found-near-rahua-dhar-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बिहार में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, रहुआ धार के पास मिला युवक का कटा सिर; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बिहार में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, रहुआ धार के पास मिला युवक का कटा सिर; इलाके में दहशत
Sun, 08 Jun 2025 09:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:53 PM IST
सार
Katihar Crime: कटिहार में रहुआ धार के पास एक युवक का कटा हुआ सिर मिला, जिसके थोड़ी दूर ही उसका धड़ भी मिला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार जिले में शनिवार को एक बेहद सनसनीखेज और वीभत्स वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। कदवा थाना क्षेत्र के रहुआ धार के पास बहियार में एक युवक का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे गांव और आस-पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। शव से सिर कुछ दूरी पर मिला, जबकि घटनास्थल के पास खून से सना कपड़ा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले
घटना की जानकारी मिलते ही कदवा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। बरामद सिर और धड़ के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की कोशिशें तेज कर दी हैं। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने और हत्यारों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
वीभत्स दृश्य देख स्तब्ध रह गए ग्रामीण
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने रहुआ धार के पास खून से सने कपड़े और कटा हुआ सिर देखा। इसके कुछ ही दूरी पर एक सिर विहीन शव भी पड़ा था। इस भयावह दृश्य को देखकर लोग सहम गए और पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की बर्बर हत्या पहले कभी नहीं देखी गई।
विज्ञापन
डीएसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
घटना की सूचना पर बारसोई के डीएसपी अजय कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हत्या की यह वारदात बेहद गंभीर है और पुलिस पूरी संवेदनशीलता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
हत्या की वजह पर उठे कई सवाल
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, अवैध गतिविधियों से जुड़ाव और अन्य आपराधिक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान होते ही पुलिस को जांच में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों में भय और आक्रोश
इस नृशंस हत्या से रहुआ धार और आस-पास के क्षेत्रों में लोगों के मन में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अपराधी इतने बेखौफ होकर हत्या कर सकते हैं तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।