{"_id":"662b9098d0d5579a9a0e332d","slug":"katihar-3-people-including-2-teenage-girls-drowned-while-bathing-both-girls-died-young-man-serious-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कटिहार में नहाते समय दो किशोरियों समेत तीन लोग डूबे, दोनों लड़कियों की मौत; युवक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कटिहार में नहाते समय दो किशोरियों समेत तीन लोग डूबे, दोनों लड़कियों की मौत; युवक की हालत नाजुक
Fri, 26 Apr 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:01 PM IST
सार
Katihar News: कटिहार में गर्मी से निजात पाने के लिए पानी में नहाने पर दो किशोरियों की डूब जाने से मौत हो गई। जबकि एक युवक नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे मृतकाओं के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के कटिहार में नहाने के दौरान दो किशोरियों समेत तीन लोग पानी में डूब गए। इस हादसे में दोनों किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे फिल्टर हाउस का है। जहां आसपास घास काट रहे सभी लोग तेज गर्मी से निजात पाने के लिए रेलवे फिल्टर हाउस के पानी में उतर गए। फिर देखते ही देखते एक-एक कर तीनों अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गए। स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबते युवक दीपक बांसफोर को किसी तरह लोगों ने बचा लिया। लेकिन दोनों किशोरियों की मौत हो गई। सभी नगर थाना क्षेत्र के इमलीगाछ इलाके के रहने वाले थे।
विज्ञापन