{"_id":"68b16d881c18acca1b06d368","slug":"income-tax-department-s-action-in-kishanganj-raids-on-18-locations-of-jaikaran-daftari-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: किशनगंज में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जयकरण दफ्तरी के 18 ठिकानों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: किशनगंज में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जयकरण दफ्तरी के 18 ठिकानों पर की छापेमारी
Fri, 29 Aug 2025 02:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:58 PM IST
सार
किशनगंज में उद्योगपति जयकरण दफ्तरी से जुड़े 18 ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी की। बिहार-झारखंड की संयुक्त टीम में 200 से अधिक अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
किशनगंज में उद्योगपति जयकरण दफ्तरी के 18 ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयकर विभाग ने उद्योगपति जयकरण दफ्तरी से जुड़े 18 ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में बिहार-झारखंड की संयुक्त टीम लगी हुई थी। कार्रवाई के दौरान जिले भर में कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। टीम में झारखंड और पटना से आए 200 से अधिक अधिकारी शामिल थे, जो करीब 100 वाहनों से पहुंचे। किशनगंज के नेमचंद रोड, भगत टोली, धर्मशाला रोड और पश्चिमपाली सहित कई हिस्सों में जांच की गई। वहीं, बंगाल के सिलीगुड़ी में भी छापेमारी जारी रही।
आयकर विभाग ने जयकरण दफ्तरी के मेगा मार्ट, दफ्तरी मॉल, दफ्तरी होटल और दफ्तरी फर्नीचर दुकान के दस्तावेजों की जांच की। दफ्तरी के कई बड़े चाय बागान, मॉल, कपड़ा, फर्नीचर, ठेकेदारी, होटल और वाहन व्यवसाय भी इस छानबीन के दायरे में हैं। केंद्रीय एजेंसी की टीमें भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक कर्मियों के साथ उद्योगपति के आवास और कार्यालयों पर तैनात रही। अधिकारियों ने कथित अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान मीडिया द्वारा बनाए गए वीडियो को डिलीट करवा दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल
विज्ञापन
अभी तक केंद्रीय एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह किशनगंज क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है।