{"_id":"667bf73e55595ee374050d98","slug":"bihar-villagers-angry-with-waterlogging-in-kishanganj-blocked-main-road-protested-against-nagar-panchayat-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज में जल जमाव से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम की, नगर पंचायत के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज में जल जमाव से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम की, नगर पंचायत के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Wed, 26 Jun 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:41 PM IST
सार
Kishanganj Bihar: प्रदर्शन कर रहे मोहल्ले वासियों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार नगर पंचायत को मामले से अवगत करवाया गया, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज सड़क पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विधायक और नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज जिले के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड-15 में जल जमाव की समस्या से नाराज मोहल्ले वासियों ने सताल मजार के पास बहादुरगंज दिघलबैंक मुख्य सड़क को टायर जला कर जाम कर दिया। जाम की वजह से यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे मोहल्ले वासियों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार नगर पंचायत को मामले से अवगत करवाया गया, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज सड़क जाम किया गया।
विज्ञापन
वहीं, सड़क जाम की सूचना के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अतीउर रहमान मौके पर पहुंचे। फिर नाराज लोगों को समझा-बुझा कर यातायात बहाल करवाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सड़क की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर करवाया जाएगा।
विज्ञापन