फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Tragedy two Meerut Youths Killed as Speeding Car Collides with Truck on Kishanganj national highway

बिहार के किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: एनएच पर अनियंत्रित कार ने ट्रक को मारी टक्कर, मेरठ के दो युवकों की मौत

Sat, 12 Sep 2026 01:59 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 01:59 PM IST
सार

किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह टीटीहा पुल के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Road Tragedy two Meerut Youths Killed as Speeding Car Collides with Truck on Kishanganj national highway
किशनगंज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह कोचाधामन थाना क्षेत्र के टीटीहा पुल के पास नेशनल हाईवे पर एक उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह टूट गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी कोचाधामन थाना की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे वाली गाड़ी जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोचाधामन के थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पीछे से चलती ट्रक को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार एमएलसी चुनाव: राजद उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी यादव पर आरोप लगाकर क्या मैसेज दिया?
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौत हुई
हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मेरठ के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच चल रही है। फिलहाल, चारों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed