फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News: RJD leader Bima Bharti accused by co-wife Gudiya Mandal of plotting murder and theft

Bihar News: राजद नेता बीमा भारती पर सौतन ने लगाया हत्या और चोरी करवाने की साजिश रचने का आरोप, जानें मामला...

Mon, 24 Feb 2025 05:23 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया में राजद नेता बीमा भारती पर उनकी सौतन ने हत्या और चोरी करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि राजद नेता ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Purnea News: RJD leader Bima Bharti accused by co-wife Gudiya Mandal of plotting murder and theft
सौतन गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर लगाए गंभीर आरोप

विस्तार

राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बीमा भारती पर उनके पति अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया मंडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गुड़िया मंडल ने बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल पर अपनी हत्या की साजिश रचने और घर में चोरी करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, बीमा भारती के भाई अशोक मंडल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए गुड़िया मंडल को मानसिक रूप से अस्वस्थ करार दिया है।

विज्ञापन

 
घर में चोरी, हत्या की साजिश का हिस्सा?
गुड़िया मंडल ने आरोप लगाया कि 21 फरवरी की रात उनके भवानीपुर स्थित घर में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। चोरी हुए सामानों में अष्टधातु की मूर्ति, सोने-चांदी के गहने, कपड़े, कंबल और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि यह चोरी एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल ने अंजाम दिलवाया। गुड़िया मंडल के अनुसार, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सबूतों को मिटाने के लिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि घटना वाली रात संयोग से वह अपने मायके गई हुई थीं, जबकि उनके निजी हाउस गार्ड भी घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

 
‘अगर घर में होती, तो मेरी हत्या कर दी जाती’
गुड़िया मंडल ने आरोप लगाया कि बदमाशों को उनके घर में चोरी के बहाने उनकी हत्या के इरादे से भेजा गया था। लेकिन वह घर पर नहीं थीं, इसलिए बदमाश चोरी करके चले गए। उन्होंने कहा कि अगर उस समय वह घर में मौजूद होतीं, तो शायद उनकी हत्या कर दी जाती। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वह चोरी की शिकायत लेकर अगले दिन भवानीपुर थाना पहुंचीं, तो बीमा भारती ने वहां आकर उनका आवेदन छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बनावटी आवेदन तैयार कर पड़ोसी को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पति अवधेश मंडल जेल में, बीमा पर अनदेखी का आरोप
गुड़िया मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति अवधेश मंडल पिछले छह महीनों से जेल में बंद हैं, लेकिन बीमा भारती सिर्फ एक बार उनसे मिलने गई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अपने पति की कोई खबर नहीं लेतीं और अब उनकी हत्या की साजिश रच रही हैं।
 
बीमा भारती के भाई ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वहीं, इस मामले पर बीमा भारती के भाई अशोक मंडल ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। उन्होंने गुड़िया मंडल को ‘मेंटल लेडी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है।

 
पुलिस कर रही मामले की जांच
गुड़िया मंडल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भवानीपुर थाना पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं, इस मामले के चलते राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है, क्योंकि बीमा भारती राजद की एक प्रमुख नेता हैं और पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed