फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: RJD leader Bima Bharti in big trouble! Lie-detection test will be done in horse trading case

Bihar: राजद नेत्री बीमा भारती फंसी बड़ी मुसीबत में! हॉर्स ट्रेडिंग केस में होगा लाई-डिटेक्शन टेस्ट; जानें

Wed, 20 Aug 2025 08:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Aug 2025 08:56 PM IST
सार

Bihar: चर्चित MLA हॉर्स ट्रेडिंग केस में आर्थिक अपराध इकाई बीमा भारती का लाई-डिटेक्शन टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। इस मामले में बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन
Bihar: RJD leader Bima Bharti in big trouble! Lie-detection test will be done in horse trading case
बीमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। रुपौली से राजद नेता और पूर्व विधायक बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चर्चित MLA हॉर्स ट्रेडिंग केस में आर्थिक अपराध इकाई बीमा भारती का लाई-डिटेक्शन टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। इस मामले में बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव का नाम भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, MLA हॉर्स ट्रेडिंग केस में EOU ने पूर्व विधायक बीमा भारती से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। इसी आधार पर अब उनका लाई-डिटेक्शन टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह पूरा मामला फरवरी 2024 का है, जब नीतीश कुमार के यू-टर्न के बाद बनी एनडीए सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित किया था। उस दौरान जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर ने पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्हें आरजेडी की ओर से पार्टी बदलने के लिए 10 करोड़ रुपये नकद और मंत्री पद की पेशकश की गई थी। आरोप यह भी था कि अगर वे मान जाते, तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी फिर से सरकार बना सकती थी।

विज्ञापन


पढे़ं:  'CM नीतीश व चंद्रबाबू नायडू को नियंत्रण में रखने के लिए लाया गया बिल', तेजस्वी ने कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि फरवरी 2024 में सांसद बनने का सपना लेकर रुपौली की तत्कालीन विधायक बीमा भारती ने जेडीयू छोड़कर राजद का दामन थाम लिया था। इसके बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया और खुद उनके लिए प्रचार भी किया। हालांकि, लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रुपौली विधानसभा उपचुनाव में भी वे जीत दर्ज नहीं कर सकीं। वर्तमान में बीमा भारती राजद प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed