फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Four-year-old girl died in black bee attack in Purnea, mother and brother serious

Bihar News: पूर्णिया में काली मधुमक्खियों के हमले में चार साल की बच्ची की मौत, मां और भाई गंभीर

Mon, 09 Sep 2024 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 06:36 PM IST
सार

Bihar News: पूर्णिया में काली मधुमक्खियों के हमले में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी मां और उसका बड़ा भाई भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए, जिनका गंभीर स्थिति में पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News: Four-year-old girl died in black bee attack in Purnea, mother and brother serious
काली मधुमक्खियों के काटने से घायल मां और बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में काली मधुमक्खियों के डंक ने एक चार वर्षीय बच्ची की जान ले ली। काली मधुमक्खियों के डंक की शिकार मृत बच्ची की मां और बड़े भाई की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना अमौर थानाक्षेत्र के बंगरा मेहदीपूर पंचायत के बनकोरा गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खेलने के दौरान काली मधुमक्खियों के काटने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका संजना कुमारी (4) ग्रामवासी मिथिलेश कुमार विश्वास की बेटी थी। घटना के दौरान संजना अपने भाई जयकांत कुमार और अन्य बच्चों के साथ पड़ोस के अशोक मुंशी के दरवाजे पर खेल रही थी। वहां एक लीची का पेड़ था, जिसमें काली मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। बच्चों ने लीची पेड़ की टहनियों को हिला दिया, जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
डंक लगने से सभी बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर मिथिलेश विश्वास की पत्नी मधु देवी ने घर से बाहर आकर देखा तो उसके दोनों बेटे-बेटी के शरीर पर भारी संख्या में मधुमक्खियां चिपकी हुईं थी। उसके बाद वह अपने बच्चों के शरीर से मधुमक्खियों को हटाने लगी। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद परिजनों ने किसी तरह तीनों को मधुमक्खियों से मुक्त कराया और तीनों को लेकर कसबा अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों पीड़ितों को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान संजना कुमारी की मौत हो गई। जबकि उसके भाई और मां को बेहोशी की हालत में जीएमसीएच में ही भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed