फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Four children died of unknown disease in Kishanganj's Kathalbari, panic in village

Bihar News: अज्ञात बीमारी से चार बच्चों की मौत, रहस्यमयी रोग से लोगों में दहशत; स्वास्थ्य विभाग ने लगाए शिविर

Sun, 03 Nov 2024 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Nov 2024 06:23 PM IST
सार

Kishanganj News: किशनगंज में अज्ञात बीमारी से चार बच्चों की मौत हो जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। गांववासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस बीमारी का पता लगाया जाए और इसके उपचार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
Bihar News: Four children died of unknown disease in Kishanganj's Kathalbari, panic in village
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर शुरू की लोगों की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड स्थित जागीर पदमपुर पंचायत के कटहलबाड़ी गांव में अज्ञात बीमारी ने हड़कंप मचा रखा है। रविवार को एक और बच्ची फहीमा खातून (6) की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है। इस अज्ञात बीमारी के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

 
बच्चों की मौत का सिलसिला
इस बीमारी से पहले तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। हाल ही में फहीमा की मौत ने परिजनों में कोहराम मचा दिया है। इस बीमारी से अब तक उजमा नसरीन (5) पिता अबुल कासिम, रिफत परवीन (6) पिता मो. खालिद, नफीस आलम (4) और फहीमा खातून (6) पिता अब्दुल हकीम की जान जा चुकी है। बच्चों की लगातार हो रही मौतों ने गांव वासियों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोग यह जानने के लिए चिंतित हैं कि आखिर यह अज्ञात बीमारी क्या है, जो इतनी जल्दी बच्चों की जान ले रही है।
विज्ञापन



 
स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर शुरू की जांच
इस संकट के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले चार दिनों से कटहलबाड़ी गांव में शिविर लगाकर अन्य लोगों की जांच करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल राज ने भी गांव का दौरा किया है और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांववासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस बीमारी का पता लगाया जाए और इसके उपचार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्हें आशंका है कि अगर समय पर कोई उपाय नहीं किया गया, तो यह बीमारी और बच्चों की जान ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed