फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News Dispute over sports competition in Purnia six people injured

Bihar: पूर्णिया में खेल समारोह के बाद हंगामा, हारने वाली टीम ने विजेताओं पर किया हमला, 6 खिलाड़ी घायल

Thu, 14 Aug 2025 06:21 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar News In Hindi :  पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खेल प्रतियोगिता में घायल महिला खिलाड़ियों का इलाज जारी है। बता दें, दो गुटों में विवाद के बाद खूब लात-घूसे चले थे, इस बीच छह महिला खिलाड़ी घायल हो गईं थी। वहीं, एक की हालत नाजुक बनी हुई है।  यह घटना बुधवार की रात पूर्णिया जिला स्कूल के पास हुई, जब खेल खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक ही बस से वापस लौट रहे थे।
 

विज्ञापन
Bihar News Dispute over sports competition in Purnia six people injured
एक प्रतिभागी की हालत बेहद गंभीर, इलाज में जुटी डॉक्टर्स की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dispute over sports competition in Purnia Bihar : बिहार के पूर्णिया में एक खेल प्रतियोगिता का जश्न खिलाड़ियों के बीच खूनी संघर्ष का कारण बन गया। बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत आयोजित मशाल कार्यक्रम के दौरान, विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों गुटों से छह खिलाड़ी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक खिलाड़ी की हालत बेहद गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी
यह घटना बुधवार की रात पूर्णिया जिला स्कूल के पास हुई, जब खेल खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक ही बस से वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी, एसडीपीओ और अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों में बनमनखी की टीम से निशा कुमारी, श्वेता कुमारी और पूजा कुमारी और केनगर की टीम से कैप्टन सुरुचि कुमारी, गूंजा कुमारी और छोटी कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के लिए ब्लॉग बना रहे थे, क्या इससे बिगड़ी बात?

बनमनखी की अंडर-16 टीम की खिलाड़ी श्वेता कुमारी ने बताया कि बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत पूर्णिया जिले में मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उनकी टीम ने जीत हासिल की थी, जबकि केनगर की अंडर-16 टीम रनर-अप रही थी। श्वेता के अनुसार, मैच के बाद सभी टीमें एक ही बस से वापस जा रही थीं। इसी दौरान बनमनखी की विजेता टीम के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया के लिए ब्लॉग बना रहे थे। इससे उपविजेता टीम के खिलाड़ी नाराज हो गए और दोनों टीमों के बीच विवाद शुरू हो गया। श्वेता का आरोप है कि केनगर के खिलाड़ियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि केनगर टीम के लड़कों ने जानबूझकर उनकी सबसे तेज खिलाड़ी पूजा कुमारी को निशाना बनाया और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में बनमनखी की टीम से निशा कुमारी, श्वेता कुमारी और पूजा कुमारी घायल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Flood : गंगा, महानंदा और कोसी उफान पर, कटिहार में बाढ़ का प्रलय; फ्लड कंट्रोल रूम का नंबर 10 दिन से बंद

टीम जीत का जश्न मनाते हुए चिढ़ा रही थी

दूसरी तरफ, केनगर टीम की कैप्टन सुरुचि कुमारी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि वे सभी खिलाड़ी एक ही बस में थे। बनमनखी की टीम जीत का जश्न मनाते हुए उन्हें चिढ़ा रही थी और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही थी। सुरुचि ने कहा कि जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो बनमनखी की टीम के खिलाड़ियों ने ही पहले मारपीट शुरू कर दी। सुरुचि ने बताया कि वे जिला और राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस तरह की लड़ाई नहीं की। इस मारपीट में केनगर की टीम से कैप्टन सुरुचि कुमारी, गूंजा कुमारी और छोटी कुमारी घायल हुईं।सभी घायलों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। पूजा कुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी, एसडीपीओ और अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Flood: लगातार बारिश से उफनाई गंगा-कोसी समेत कई नदियां, इन जिलों में बाढ़ ने लोगों को कर दिया बेघर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed