फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Bamboo took life of a bike rider in Purnea, one person also got seriously injured

Bihar News: पूर्णिया में बांस ने ले ली बाइक सवार की जान, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ; जानें मामला

Tue, 14 May 2024 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 07:46 PM IST
सार

Purnea News: के नगर थाना पुलिस ने बताया कि बाघमारा के पास एक युवक की बांस लगने से मौत होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Bamboo took life of a bike rider in Purnea, one person also got seriously injured
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में बांस लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में एक शख्स घायल भी हो गया, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा के पास की बताई जा रही है। जहां बाइक से पूर्णिया आने के दौरान गले में बांस घुसने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के हसैली खुट्टी निवासी मो. मुबारक के बेटे मो. कलीम (25) और घायल की पहचान असरफ अली के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि मो. कलीम और असरफ अली बाइक से पूर्णिया जरूरी काम से आ रहे थे। बाइक मो. कलीम चला रहे थे। पूर्णिया आने के दौरान जनता चौक स्थित बाघमारा के पास एक शख्स पैदल ही कंधे पर बांस लेकर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बांस की ओर चली गई। इससे बाइक चालक के गले में बांस घुस गया और इस हादसे से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मो. कलीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में ही चल रहा हैं। वहीं, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

 
वहीं, के नगर थाना पुलिस ने बताया कि बाघमारा के पास एक युवक की बांस लगने से मौत होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed