{"_id":"65faf1b26161c8c7370cc419","slug":"bihar-elderly-father-had-gone-to-see-boy-for-his-daughter-s-marriage-in-purnea-died-in-a-road-accident-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया में बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गए थे बुजुर्ग पिता, लेकिन लौटा उनका शव; परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया में बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गए थे बुजुर्ग पिता, लेकिन लौटा उनका शव; परिजनों में मातम
Wed, 20 Mar 2024 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:54 PM IST
सार
Purnea News: धमदाहा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुर्जुग की मौत होने की सूचना मिली है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पूर्णिया में तेज रफ्तार यात्रियों से भरा ऑटो बिजली के खंभे से जा टकराया। इस हादसे में ऑटो सवार 74 वर्षीय एक बुर्जुग की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना धमदाहा पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां बुर्जुग अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देख कर घर लौट रहा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बीकोठी गांव निवासी अच्युतानंद तिवारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि अच्युतानंद तिवारी अपनी बेटी की शादी को लेकर लड़का देखकर ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया। इसके बाद यात्रियों से भरा तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया। इस घटना के बाद अच्युतानंद तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवारी की हालत गंभीर है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मृतक और घायल के परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया। घटना के वक्त ऑटो में चालक समेत छह लोग सवार थे।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीच पूर्णिया भेज दिया। धमदाहा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुर्जुग की मौत होने की सूचना मिली है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन