{"_id":"68765cea1e3df61edc00e303","slug":"bihar-candidates-created-ruckus-during-loco-pilot-exam-in-purnia-news-in-hindi-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया में लोको पायलट परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, तकनीकी खराबी से भड़के परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया में लोको पायलट परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, तकनीकी खराबी से भड़के परीक्षार्थी
Tue, 15 Jul 2025 07:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 15 Jul 2025 07:21 PM IST
सार
Bihar: परीक्षा शुरू होते ही सर्वर में तकनीकी खराबी आने लगी। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान विकास कुमार नामक एक परीक्षार्थी बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसे केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। तकनीकी दिक्कतों से गुस्साए परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में रेलवे लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा केंद्र पर सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी से कई परीक्षार्थी परेशान हो गए, जिसके चलते एक परीक्षार्थी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कटिहार के मोहन कुमार, मनीष कुमार, समीर कुमार, मोनू कुमार, रूपेश और अभिनाश, सहरसा के राजीव कुमार समेत कई परीक्षार्थी आइस फैक्ट्री स्थित ऑन डिजिटल जोन, आर स्क्वायर एग्जाम सेंटर, पूर्णिया में परीक्षा देने पहुंचे थे। नियमानुसार 12 बजे से एंट्री शुरू होनी थी, लेकिन परीक्षार्थियों को एक घंटे देर से, करीब 1 बजे एग्जाम हॉल में बैठाया गया। वहीं दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा करीब एक घंटे की देरी से 3 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन
पढ़ें: बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर औषधि नियंत्रक विभाग की छापेमारी, 67 प्रकार की दवाएं जब्त
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होते ही सर्वर में तकनीकी खराबी आने लगी। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान विकास कुमार नामक एक परीक्षार्थी बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसे केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। तकनीकी दिक्कतों से गुस्साए परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर सहायक खजांची थाना पुलिस पहुंची और परीक्षार्थियों को शांत कराया।
आक्रोशित अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लिखित आवेदन भी दिया है। परीक्षा केंद्र संचालक के मुताबिक सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण कई केंद्रों पर इस तरह की समस्या सामने आई है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को काबू में कर लिया गया है।