{"_id":"6734ae674e5da86f5e01a464","slug":"bihar-after-milk-tank-ambulance-hearse-vehicle-now-liquor-smuggling-through-school-van-in-purnea-2-arrested-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Liquor Ban: सावधान बच्चे हैं... पर स्कूल वैन से निकली अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Liquor Ban: सावधान बच्चे हैं... पर स्कूल वैन से निकली अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
Wed, 13 Nov 2024 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 13 Nov 2024 07:19 PM IST
सार
Bihar Liquor Ban: मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि एक सफेद मारुति ओमनी वैन से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस की गश्ती दल ने संदिग्ध वैन को रोकने का इशारा किया, लेकिन वैन का चालक भागने का प्रयास करने लगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्कूल वैन से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया जिले से सामने आया है। जहां मरंगा थानाक्षेत्र के उफरैल चौक के पास से एक स्कूल वैन में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस वैन का प्रयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था, जिसमें स्कूल वैन लिखा हुआ था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 66.540 लीटर विदेशी शराब, एक मोबाइल और ओमनी वैन भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान के हाट थानाक्षेत्र के एसएसबी कैंप लंका टोला निवासी सूरज कुमार पासवान और अमन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार, एक सफेद मारुति ओमनी वैन से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस की गश्ती दल ने उफरैल चौक पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान संदिग्ध वैन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वैन का चालक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर वैन से विभिन्न कंपनियों की 66.540 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार धंधेबाजों ने खुलासा किया कि वे यह शराब पश्चिम बंगाल से लाए थे। वे इसे सुनील कुमार यादव नामक एक स्थानीय तस्कर के कहने पर मिल्की ले जा रहे थे। सुनील कुमार यादव पूर्णिया के शान्तिनगर, नेवालाल चौक, वार्ड-24 का निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बिहार में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कानून सख्त हैं। इसके बावजूद तस्करों द्वारा दूध टैंक, एंबुलेंस, शव वाहन, कचरा गाड़ी और अब स्कूल वैन जैसे वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती है।