फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   AIMIM says Caste Census report revealed neglect of Muslims and Dalits in govt jobs, also taunt at Rahul Gandhi

जाति जनगणना: ‘रिपोर्ट में सरकारी नौकरी में मुस्लिम-दलितों की अनदेखी सामने आई’, AIMIM का राहुल गांधी पर भी तंज

Mon, 20 Jan 2025 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Jan 2025 06:12 PM IST
सार

Caste Based Census: AIMIM ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया कि राहुल गांधी का कहना सही है कि जाति आधारित जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। लेकिन पहले उनको वैसे राज्यों में जाति आधारित जनगणना करवाना और लागू करना चाहिए, जहां उनकी सरकार है।

विज्ञापन
AIMIM says Caste Census report revealed neglect of Muslims and Dalits in govt jobs, also taunt at Rahul Gandhi
प्रेस वार्ता के दौरान एआईएमआईएम नेता अख्तरुल ईमान तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जाति आधारित जनगणना पर दिए गए बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने राहुल गांधी के बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय मुद्दों की बात करते हैं, लेकिन अपने पार्टी शासित राज्यों में जाति आधारित जनगणना कराने से क्यों बच रहे हैं?

विज्ञापन

 

AIMIM says Caste Census report revealed neglect of Muslims and Dalits in govt jobs, also taunt at Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

जाति आधारित जनगणना पर AIMIM का पलटवार
राहुल गांधी ने हाल ही में बिहार की जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट को ‘फर्जी’ और ‘लोगों को बेवकूफ बनाने वाला’ करार दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए AIMIM नेता अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में कहा कि बिहार में आई जाति आधारित गणना के आंकड़े अल्पसंख्यकों और दलितों की वास्तविक स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में दलितों और मुसलमानों को लेकर कई आंकड़े ऐसे आए हैं, जिनका सच्चाई से गहरा ताल्लुक है। अख्तरुल ने कहा कि जाति आधारित गणना की रिपोर्ट में बिहार सरकार की नौकरी में अल्पसंख्यक समुदाय और दलितों की अनदेखी की गई है, वह आंकड़े सत्य दिख रहे हैं।
 
‘पहले अपने राज्यों में करें जाति आधारित जनगणना’
अख्तरुल ईमान ने राहुल गांधी पर कटाक्ष कर कहा कि उनका कहना सही है कि जाति आधारित जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। लेकिन पहले राहुल गांधी को वैसे राज्यों में जाति आधारित जनगणना करवाना और लागू करना चाहिए, जहां उनकी सरकार है। उसके बाद ही बाकी जगहों के बारे में सोचें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIMIM says Caste Census report revealed neglect of Muslims and Dalits in govt jobs, also taunt at Rahul Gandhi
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

किशनगंज के विकास पर मुख्यमंत्री को दी नसीहत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के किशनगंज दौरे पर भी अख्तरुल ईमान प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास की सख्त जरूरत है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि वे प्रगति यात्रा के तहत किशनगंज तो आ रहे हैं, मगर यहां आकर लोगों के विकास और क्षेत्र के विकास को लेकर प्रगति करें। यहां बाढ़ की स्थिति काफी है, बड़ी नदियों के पुल का निर्माण कराया जाए। खाड़ी और खड़ीखड़ी में पुल का निर्माण होना चाहिए। यहां कल कारखानों की काफी आवश्यकता है, उसका निर्माण कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed