{"_id":"6a1570fc50254490210e9e37","slug":"a-shocking-incident-has-come-to-light-in-kishanganj-a-living-elderly-woman-has-been-declared-dead-and-her-old-age-pension-has-been-stopped-despite-her-being-alive-on-government-records-purnea-news-c-1-1-noi1448-4324061-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज में बड़ा खेल! जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मार दिया, बंद कर दी वृद्धा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज में बड़ा खेल! जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मार दिया, बंद कर दी वृद्धा पेंशन
Tue, 26 May 2026 04:16 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 04:16 PM IST
सार
Bihar: किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में एक जीवित बुजुर्ग महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके कारण उनकी वृद्धा पेंशन बंद हो गई। महिला ने बीडीओ को आवेदन देकर पेंशन बहाल करने और रिकॉर्ड सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
सरकारी कागज में मृत घोषित बुजुर्ग महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला जीवित है। इस त्रुटि के कारण उनकी वृद्धा पेंशन बंद हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आवेदन देने पर हुआ मामले का खुलासा
गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मंगलवार को सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी वार्ड संख्या-03 निवासी जमातुन निशा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ठाकुरगंज को आवेदन देकर अपनी वृद्धा पेंशन पुनः चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन
लाभार्थी सूची में मृत दिखा दी गई महिला
जमातुन निशा ने बताया कि वह वृद्धा पेंशन योजना की लाभार्थी हैं और उनका लाभार्थी संख्या 000000901405 है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशन की वर्तमान स्थिति में उन्हें मृत दर्शाया गया है, जिसके चलते वह जीवन प्रमाणीकरण नहीं करा पा रही हैं।
विज्ञापन
पेंशन बंद होने से बढ़ी परेशानी
उन्होंने कहा कि इस प्रशासनिक त्रुटि के कारण उनकी पेंशन बंद हो गई है और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बीडीओ से मामले की जांच कर रिकॉर्ड में सुधार करने और उनकी वृद्धा पेंशन जल्द से जल्द बहाल करने का आग्रह किया है।
पेंशन ही है आजीविका का सहारा
जमातुन निशा ने कहा कि यह पेंशन उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण सहारा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का त्वरित समाधान कर उन्हें दोबारा पेंशन का लाभ प्रदान करने की अपील की है।
प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस मामले के सामने आते ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिर कैसे एक जीवित महिला को बिना सत्यापन किए मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: सहरसा में बदमाशों का तांडव; ट्रेन पकड़ने जा रहे परिवार को गन प्वाइंट पर लूटा, लाखों के गहने लेकर फरार
बीडीओ बोले- मामले की जांच जारी
वहीं, मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। इसे वरीय अधिकारियों को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।