फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Preparations for the doubling and electrification of the Muzaffarpur-Sitamarhi rail section gain momentum

बिहार: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण की तैयारी तेज, 1.41 करोड़ का ई-टेंडर जारी

Mon, 19 Oct 2026 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Oct 2026 04:28 PM IST
सार

पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी समेत कई रेलखंडों पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण से संबंधित तकनीकी कार्यों के लिए 1.41 करोड़ रुपये से अधिक का ई-टेंडर जारी किया है। सर्वेक्षण और डिजाइनिंग का काम 36 महीने में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Preparations for the doubling and electrification of the Muzaffarpur-Sitamarhi rail section gain momentum
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी सहित कई प्रमुख रेलखंडों पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण से संबंधित तकनीकी तैयारियों की दिशा में पहल की है। समस्तीपुर मंडल के उप मुख्य विद्युत अभियंता (निर्माण-उत्तर) कार्यालय ने 132 केवी एक्स्ट्रा हाईटेंशन (ईएचटी) लाइनों के सर्वेक्षण, डिजाइनिंग और ओवरहेड उपकरणों से जुड़े कार्यों के लिए 1.41 करोड़ रुपये से अधिक का ई-टेंडर जारी किया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 36 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर तकनीकी तैयारी
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण से संबंधित कार्यों के लिए रेलवे तकनीकी तैयारियों पर जोर दे रहा है। इस निविदा के तहत ओवरहेड उपकरण (ओएचई) और पावर सप्लाई इंस्टॉलेशन (पीएसआई) से संबंधित डिजाइन तैयार किए जाएंगे। चयनित एजेंसी वायरिंग डायग्राम, पावर सप्लाई डायग्राम और पैगिंग प्लान बनाएगी। इन तकनीकी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विद्युत व्यवस्था और निर्माण कार्यों से संबंधित आगामी योजनाओं को अंतिम रूप देगा।
विज्ञापन


132 केवी लाइनों का होगा सर्वेक्षण
परियोजना के तहत एजेंसी ग्रिड सब-स्टेशन से ट्रैक्शन सब-स्टेशनों तक जाने वाली 132 केवी एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइनों का विस्तृत सर्वेक्षण करेगी। इसमें इन लाइनों के मार्ग का अध्ययन कर आवश्यक तकनीकी योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और ओवरहेड उपकरणों को प्रभावित करने वाली ईएचटी लाइन क्रॉसिंग की पहचान भी की जाएगी। सर्वेक्षण और डिजाइन का काम पूरा होने के बाद रेलवे को आगे की तकनीकी और निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज


अन्य रेलखंड भी परियोजना में शामिल
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के अलावा निविदा में नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी, मानसी-खगड़िया और गोल्डिंगंज-कटिहार रेलखंडों को भी शामिल किया गया है। इन सभी रेलखंडों पर विद्युत लाइनों, ईएचटी क्रॉसिंग और संबंधित तकनीकी पहलुओं का सर्वेक्षण एवं डिजाइनिंग की जाएगी। इससे संबंधित रेलखंडों पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी आधार तैयार होगा।

36 महीने में पूरा करना होगा काम
रेलवे ने सर्वेक्षण, डिजाइनिंग और विद्युत आपूर्ति से संबंधित योजनाएं तैयार करने के लिए 36 महीने की समयसीमा निर्धारित की है। चयनित एजेंसी को इस अवधि में निर्धारित कार्य पूरे करने होंगे। रेलवे के अनुसार, निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed