{"_id":"64c90f57a901f4bcc5034e96","slug":"prashant-kishor-taunt-on-bihar-government-says-give-double-engine-to-nitish-or-4-engines-they-have-failed-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर फिर कसा तंज; कहा- नीतीश को डबल इंजन दीजिए या 4 इंजन, हो चुके फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर फिर कसा तंज; कहा- नीतीश को डबल इंजन दीजिए या 4 इंजन, हो चुके फेल
Tue, 01 Aug 2023 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:27 PM IST
सार
Bihar Politics प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। जबसे नीतीश कुमार सरकार में हैं तब से डबल इंजन के भरोसे चल रहे हैं। इनकी सरकार में आप इसमें चार इंजन भी लगा देंगे तो कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में राजनीतिक जमीन तलाश रहे जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर जोरदार जुबानी हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। जबसे नीतीश कुमार सरकार में हैं तब से डबल इंजन के भरोसे चल रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी का जो इंजन है वह पूरी तरीके से फेल हो गया है, वे खुद फेल हो गए हैं। ऐसे में आप इसमें चार इंजन भी लगा देंगे तो इससे कुछ नहीं मिलने वाला।
विज्ञापन
‘बिहार का जल संसाधन विभाग है सफेद हाथी’
समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार का जल संसाधन विभाग है, जिसे सफेद हाथी कहते हैं। उसका काम ही यही है कि बाढ़ में पैसा कमाओ, सुखाड़ में पैसा कमाओ। दोनों से जब न हो तो जल जमाव से पैसा कमाओ। उन्होंने कहा कि बिहार में जल प्रबंधन विभाग नहीं है, जल कुप्रबंधन विभाग है। बिहार की 50 प्रतिशत जमीन बाढ़ से प्रभावित है और बची 50 प्रतिशत जमीन या तो सुखाड़ या फिर जल जमाव से प्रभावित है। जल संसाधन बिहार में कमाने का सबसे बढ़िया जरिया है।
विज्ञापन
जन सुराज प्रमुख ने कहा कि जो भी सत्ता में रहता है चाहे जिस गठबंधन में रहे वह जल संसाधन मंत्रालय किसी को नहीं देता है, क्योंकि यहां से हजारों करोड़ रुपये कमाने के काम आता है। जल संसाधन कमाने और लूटने का फुल प्रूफ विभाग है।
विज्ञापन