{"_id":"5e2959fb8ebc3e99ef4f8904","slug":"poster-war-in-bihar-continues-rjd-puts-up-poster-against-cm-nitish-kumar-and-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में पोस्टर वार: आरजेडी ने नीतीश-सुशील मोदी को बताया 'ट्रबल इंजन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में पोस्टर वार: आरजेडी ने नीतीश-सुशील मोदी को बताया 'ट्रबल इंजन'
Thu, 23 Jan 2020 02:05 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
बिहार में पोस्टर वार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गर्म हो गई है, पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगातर जनता के वोटों को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। वहीं, एक बार फिर राजधानी पटना में पोस्टर वार शुरू हो गई।
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को बिहार को बर्बाद करने वाला 'ट्रबल इंजन' (परेशान करने वाला) करार दिया है।
विज्ञापन
इन पोस्टरों में सीएम नीतीश को लूट एक्सप्रेस के तौर पर दिखाया गया है और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को झूठ एक्सप्रेस के तौर पर दिखाया है। इससे पहले भी आरजेडी ने नीतीश कुमार के विरोध में पोस्टर लगाएं थे।
विज्ञापन
Patna: Rashtriya Janata Dal(RJD) puts up another poster against Bihar Government pic.twitter.com/hoxO3ulT8i
— ANI (@ANI) January 23, 2020
नए साल की शुरुआत में राज्य की दो मुख्य पार्टियों जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा था। नए साल के मौके पर जदयू ने राजद के 15 सालों पर निशाना साधते हुए 'हिसाब दो हिसाब लो' का पोस्टर लगाया था।
जिसके जवाब में राजद ने पोस्टर जारी किया और लिखा है- ‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा गया था।