{"_id":"5d0e2d648ebc3e324c3ae9de","slug":"poster-announcing-of-rupees-15000-for-who-finds-ram-vilas-paswan-seen-in-vaishali-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रामविलास लापता, ढूंढ़कर लाने वाले को 15 हजार इनाम', वैशाली में बैनर के साथ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रामविलास लापता, ढूंढ़कर लाने वाले को 15 हजार इनाम', वैशाली में बैनर के साथ प्रदर्शन
Sat, 22 Jun 2019 07:06 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
वैशाली में बैनर के साथ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमागी बुखार यानी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कहर से हो रही मासूमों की मौत के बीच जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से लोग आक्रोशित हैं। मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को चुनावी नतीजों के बाद से गायब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लापता होने के बैनर लगवाए गए थे और उन्हें ढूंढ़कर लाने वाले को 5100 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, शनिवार को वैशाली में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और स्थानीय विधायक के लापता होने के बैनर लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वैशाली जिले के हरिवंशपुर गांव में स्थानीय लोगों ने बैनर और तख्ती के साथ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। बैनर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और स्थानीय विधायक के लापता होने का स्लोगन लिखा था। केंद्रीय मंत्री को ढूंढ़कर लाने वाले को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है, जबकि स्थानीय विधायक को ढूंढ़कर लाने वाले को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से यहां के पांच बच्चों की मौत होने के बावजूद न तो केंद्रीय मंत्री और न ही स्थानीय विधायक हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कहर जारी है। इस दिमागी बुखार से अबतक 164 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि अकेले मुजफ्फरपुर के सरकारी अस्पताल में मरने वाले मासूमों की संख्या 128 हो गई है। एसकेएमसीएच में 108 और केजरीवाल अस्पताल में 20 लोगों की मौत हुई है। इस बीमारी से अबतक 500 से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं।