फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Portal launched for sugarcane mechanization scheme, farmers will get subsidy on modern agricultural equipment

Bihar News: गन्ना यंत्रीकरण योजना के लिए पोर्टल लॉन्च, किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान

Tue, 24 Jun 2025 07:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना यंत्रीकरण योजना के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। इसके तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान मिलेगा। 10 करोड़ की योजना में 33 यंत्र शामिल हैं और किसान अधिकतम तीन यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन ऑनलाइन लॉटरी से होगा और यंत्र की खरीद पोर्टल से ही करनी होगी।
 

विज्ञापन
Portal launched for sugarcane mechanization scheme, farmers will get subsidy on modern agricultural equipment
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने मंगलवार को गन्ना किसानों के लिए बड़ी पहल करते हुए ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी। इस योजना का शुभारंभ गन्ना उद्योग मंत्री ने किया। योजना के तहत किसानों को गन्ना की खेती में आधुनिक यंत्रों के उपयोग के लिए अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के क्रियान्वयन हेतु कुल 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना का उद्देश्य गन्ना की खेती में लागत को कम करना, उत्पादकता बढ़ाना और गन्ना बीज की वैज्ञानिक तरीके से रोपाई सुनिश्चित करना है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और कीट-रोग नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत खेत की तैयारी से लेकर कटाई तक के आधुनिक यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के इच्छुक गन्ना किसान अपने 13 अंकों के डीबीटी पंजीकरण संख्या का उपयोग कर विभागीय पोर्टल https://ccs.bihar.gov.in या https://sugarcanemech.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक किसान अधिकतम तीन कृषि यंत्रों पर अनुदान ले सकता है। 33 कृषि यंत्र व्यक्तिगत किसानों के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। यंत्र बैंक की स्थापना के लिए तीन समूहों का प्रावधान भी किया गया है। चयन ऑनलाइन लॉटरी (रैंडमाइजेशन) के जरिए किया जाएगा।

चयनित किसानों को स्वीकृति पत्र प्राप्ति के 14 दिन के भीतर पोर्टल पर सूचीबद्ध विक्रेता से यंत्र की खरीद करनी होगी। कार्यक्रम में गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, ईखायुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त निदेशक महेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह, एनआईसी के वरीय तकनीकी निदेशक संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद थे। इस योजना के जरिए बिहार में गन्ना खेती को अधिक वैज्ञानिक और यंत्रीकृत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed