फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Politics of Bihar: Political speech of JDU leader Upendra Kushwaha said Nitish Kumar means NDA in Bihar

बिहार की सियासत: जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के सियासी बोल, कहा- बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार

Sat, 02 Jul 2022 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार है। बिहार में एनडीए सिर्फ उस समय तक है, जब तक नीतीश एनडीए का चेहरा हैं। 2024 हो या 2025, नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता के रूप में होंगे।

विज्ञापन
Politics of Bihar: Political speech of JDU leader Upendra Kushwaha said Nitish Kumar means NDA in Bihar
Upendra Kushwaha - फोटो : ANI

विस्तार

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार और नीतीश कुमार का मतलब एनडीए। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए उस समय तक है, जब तक नीतीश एनडीए का चेहरा हैं। उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो सकती है। विपक्षी राजद के साथ फिर से गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कुशवाहा ने स्वीकार किया कि दोनों दलों की विचारधारा समान थी, लेकिन लालू प्रसाद की पार्टी के सिद्धांतों को व्यवहार में लाने में विफलता ने जदयू को भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

 
बिहार में नीतीश कुमार एनडीए- कुशवाहा
कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हालिया बयान पर सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एनडीए और एनडीए नीतीश कुमार हैं। वह राज्य में गठबंधन के अस्तित्व में आने के बाद से उसका नेतृत्व कर रहे हैं। जब तक यहां एनडीए है, वह ऐसा करते रहेंगे। कुशवाहा ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी नेता क्या कहते हैं। 2024 हो या 2025, नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता के रूप में होंगे। किसी को कोई गलतफहमी नहीं होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने अपनी पटना यात्रा के दौरान जदयू के साथ मतभेदों को दूर करने की मांग करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


बिहार में भी महाराष्ट्र जैसे उथल-पुथल की संभावना
अपने बयान की बजह से लगातार चर्चाओं में रहने वाले कुशवाहा से महाराष्ट्र की सियासी खींचतान के बारे में कहा कि जैसे भाजपा, शिवसेना के एक विद्रोही गुट को समर्थन देकर सत्ता में वापस आ गई है वैसे ही बिहार में भी इसी तरह की उथल-पुथल की संभावना है, जहां राजद, जदयू को लेकर नरम रुख के साथ मिला जुला संकेत दे रहा है। कुशवाह ने कहा कि बिहार में बीजेपी का कोई वैचारिक साथी नहीं है। इसके बाद भी हम सहयोगी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू और राजद के बीच पुन: गठबंधन की संभावना पर जो अटकलें 2017 में लगाई जा रही थीं वो अक्सर इस तथ्य से उत्पन्न होती हैं कि जहां तक सिद्धांतों का संबंध है, हम वैचारिक रूप से समान हैं। लेकिन जदयू उन सिद्धांतों को अमल में लाता है जिनमें वह विश्वास करता है। राजद नेक सिद्धांतों में विश्वास रखता है। लेकिन जब प्रेक्टिस की बात आती है, तो हमें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बिहार की जनता सब जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed