फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   politician who were famous for his language, now anonymous

बिहारः कल तक खूब गरजते थे, आज गुमनाम हो गए

Thu, 01 Oct 2015 05:17 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
politician who were famous for his language, now anonymous

बिहार में चुनाव का आगाज होते ही नेताओं की जुबान पर तल्खी बढ़ गई है तो शब्दों की मर्यादा भी टूटती जा रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि नेताओं की जुबान पहली बार ही इस तरह बिहार में जहर उगल रही है चुनावों से पहले भी सूबे में खूब बयानवीर हुए हैं।

विज्ञापन


जिन्होंने जब तब अपने विवादित बयानों से पार्टियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। खासकर जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी तो अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में रहते थे, तो भाजपा के एक नेता भी अपने बयानों को लेकर काफी चर्चित रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन इनमें से आज ज्यादातर गुमनामी के अंधेरों में खो चुके हैं। आइए निगाह डालते हैं बिहार की राजनीति के कुछ ऐसे ही चर्चित किरदारों पर जो आज गुमनामी की चादर ओढ़ने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखाई देते पूर्व जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी

politician who were famous for his language, now anonymous

कभी जेडीयू में वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी की तूती बोलती थी। अपने बेबाक और बेलोस बयानों को लेकर शिवानंद तिवारी कई बार विपक्षियों के साथ साथ अपनों के निशाने पर भी आ जाते थे। भाजपा को लेकर हमलावर रुख रखने वाले तिवारी के बयानों ने कई बार विपक्षियों में खलबली मच दी थी।

लालू की राजद का साथ छोड़कर जेडीयू में आने वाले शिवानंद को नीतीश ने राज्यसभा सदस्य के अलावा पार्टी का महासचिव भी बनाया था। महान खिलाड़ी सचिन तेंदूल्कर को भारत रत्न देने का विरोध करते हुए शिवानंद ने कहा था कि उनके पास तो पहले से ही काफी पैसा है, ऐसे में उन्हें भारत रत्न देने की क्या जरूरत है।

अक्टूबर 2013 में एक चुनावी सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार रहे नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी ‌थी। जिस पर काफी हंगामा मचा था। हालांकि उनका ये मुंहफट अंदाज उस समय उनकी गले की फांस बन गया जब उन्होंने दूसरी बार राज्यसभा का टिकट न देने पर नीतीश कुमार पर ही सवाल खड़े कर दिए थे।

उन्होंने नीतीश को तानाशाही तक कह डाला। नतीजतन पार्टी ने उन्हें निकाल बाहर किया। इसके बाद से ही शिवानंद राजनीतिक वनवास झेलने को मजबूर हैं।

साबिर को भी रास नहीं आई भाजपा

politician who were famous for his language, now anonymous

पूर्व जेडीयू प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद साबिर अली कभी जेडीयू के अल्पसंख्यक चेहरा हुआ करते थे। भाजपा पर खुलकर साम्प्रदायिकता का आरोप लगाने वाले हर मुद्दे पर जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव करते दिखते थे।

एक समय साबिर अली की जेडीयू में तूती बोलती ‌थी, यही कारण था कि वह हर मुद्दे पर खुलकर बेलोस बोलते थे। लेकिन उनकी यही बेबाकी उनकी पार्टी को रास नहीं आई और एक बार पीएम पद के उम्‍मीदवार नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने पर उन्हें एक झटके में ही जेडीयू से निकाल बाहर कर दिया गया।

हालांकि जल्द ही वह भाजपा में एंट्री मारने में सफल रहे लेकिन वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी के विरोध के कारण पार्टी ने उनकी सदस्यता रद कर दी। एक बार फिर वह कुछ दिन पहले ही भाजपा में दोबार प्रवेश पाने में सफल रहे। लेकिन राजनीतिक रूप से फिलहाल शिथिल पड़े साबिर अली भी फिलहाल राजनीतिक वनवास पर ही हैं।

प्रवीण अनामुल्ला को रास नहीं आया जेडीयू छोड़कर आप में आना

politician who were famous for his language, now anonymous

नीतीश सरकार में मंत्री रही 55 वर्षीय प्रवीण अनामुल्ला लोकसभा चुनावों से पहले जेडीयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। उस समय काफी जोर शोर से उन्होंने आप नेता केजरीवाल की नीतियों की तारीफ करते हुए बिहार में पार्टी के हाथ मजबूत करने की बात कही थी लेकिन कुछ दिन बाद ही यह उत्साह ठंडा पड़ गया।

आज प्रवीण अनामुल्ला का कहीं कोई जिक्र सुनने को नहीं मिलता। राजनीतिक रूप से उनकी शिथिलता का अंदाजा इसी से लग जाता है कि मौजूदा विधानसभा चुनावों में भी कहीं उनका जिक्र सुनाई नहीं देता। न ही फिलहाल वह किसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

भाजपा में उपेक्षा का शिकार हुए चन्द्रमोहन राय
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमोहन राय की गिनती कभी बिहार भाजपा के बड़े नेताओं में होती थी। लेकिन इस विधानसभा चुनावों में बेटे को टिकट न दिए जाने से नाराज चन्द्रमोहन राय ने वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

बिहार में अगड़ी जाति के भाजपा नेताओं में चन्द्रमोहन राय का खास स्‍थान था लेकिन अपने बड़बोलेपन के कारण उन्हें भी पार्टी में उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed