फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Political News: Sanjay Jha raised questions on exit poll; Targeted at Congress, Haryana Assembly; bihar news

Bihar: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने चुनाव के रुझानों पर उठाया सवाल, इस कांग्रेस नेता को बता दिया अर्बन नक्सल

Wed, 09 Oct 2024 02:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

सांसद संजय झा ने कहा कि हरियाणा चुनाव का परिणाम केवल यही तक सीमित नहीं रहेगा। इसका असर बिहार, महाराष्ट्र और झाड़खंड में दिखेगा। भाजपा वहां भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Political News: Sanjay Jha raised questions on exit poll; Targeted at Congress, Haryana Assembly; bihar news
संजय झा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने हरियाणा चुनाव की जीत को एनडीए कार्यकर्ताओं के मनोबल को काफी बढ़ाएगा। उन्होंने कॉंग्रेस द्वारा ईवीएम और एक्जिट कोल पर सवाल उठाते हुए कहा इनकी विश्वनीयता पर अब सवाल उठने लगा है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश को अर्बन नक्सल की संज्ञा देते हुए कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र के विरोधी है। हरियाणा में जिस तरह माहौल बनाया गया था परिणाम उसके ठीक विपरीत आया। 

विज्ञापन

 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के हर राज्यो में उनका काम बोलता है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाना बड़ी बात है वहां के जनता ने प्रधानमंत्री पर तीसरी बार विश्वास जताया है। 

विज्ञापन

 

सांसद संजय झा ने कहा कि हरियाणा चुनाव का परिणाम केवल यही तक सीमित नही रहेगा इसका असर बिहार, महाराष्ट्र और झाड़खंड में दिखेगा भाजपा वहां भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि झाड़खंड में तो भाजपा पूर्ण बहुमत की जर्जर बनायेगी। यह एक्जिट पोल करने वालो पर सवाल उठने लगा है कि कुछ ऐसे पत्रकार लोग घूम घूम कर डेटा जुटाकर माहौल बनाते हैं, वैसे एक्जिट पोल करने वालों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अब बात यह उठ रहा है कि भविष्य में ऐसे एक्जिट पोल दिखाया जाना चाहिए कि नही। इतना बड़ा झूठ ये लोग चलाते है कि जनता का मूड कुछ और रहता है और वे लोग चलाते और दिखाते कुछ और है। अब लोगों को देखना चाहिए कि इस तरह के लोग किसी एजेंडा पर तो काम नही कर रहे है। यह जीत प्रधानमंत्री जी के प्रति लोगों के विश्वास की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed