फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police Transfers: Major Police Reshuffle in Sitamarhi 16 Officers Transferred news in hindi

Police Transfer: सीतामढ़ी में बड़ा पुलिस फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ तबादला; आठ थानाध्यक्ष बदले गए

Thu, 02 Apr 2026 09:50 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 02 Apr 2026 09:50 PM IST
सार

सीतामढ़ी में एसपी अमित रंजन ने 8 थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था मजबूत करना है। नए पदस्थापनों से बेहतर पुलिसिंग, समन्वय और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन
Police Transfers: Major Police Reshuffle in Sitamarhi 16 Officers Transferred news in hindi
तबादला लेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने 8 थानाध्यक्ष समेत कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। इस व्यापक बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और थानों की कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, मेजरगंज के थानाध्यक्ष ललित कुमार और महिन्दवारा के थानाध्यक्ष राकेश कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं, बथनाहा के थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी को सीतामढ़ी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिहार के सुमित कुमार को महिन्दवारा, नानपुर के रूपेश कुमार को बथनाहा तथा पुपरी के ललन यादव को बोखड़ा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस कार्यालय में तैनात देवब्रत कुमार को नानपुर थाना की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


पढे़ं: बेगूसराय में पत्नी-प्रेमी को उम्रकैद, पति की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला; रील के विवाद में रची साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस केंद्र से सीधे थानों की जिम्मेदारी
बाजपट्टी के थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल को पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि सहियारा के जितेन्द्र कुमार को बाजपट्टी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। सोनबरसा में पदस्थापित पुअनि दीपक पटेल को भिट्ठा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय के आशीष कुमार ठाकुर को सुप्पी थाना, रीगा के अरविन्द गिरी को बैरगनिया, अमरेन्द्र कुमार को मेजरगंज तथा पंकज यादव को परिहार थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। डुमरा थाना में पदस्थापित पुअनि अर्चना कुमारी को सहियारा थाना की कमान सौंपी गई है।

निर्देश और प्रशासनिक प्रक्रिया
एसपी अमित रंजन ने स्पष्ट किया कि यह स्थानांतरण गृह विभाग (विशेष शाखा) के दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानदंडों के अनुरूप किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करने तथा नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। नए थानाध्यक्षों के कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई देखने को मिल सकती है, जिससे आम जनता को राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed