फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police recovered illegal liquor from the mess of Shri Krishna Medical College in Muzaffarpur

बिहार: श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज की मेस से बरामद हुई 51 लीटर अवैध शराब, प्रभारी सहित दो लोग गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 11:04 PM IST
सार

बिहार में पुलिस ने अवैध शराब के काले कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज के मेस से 51 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने प्रभारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Police recovered illegal liquor from the mess of Shri Krishna Medical College in Muzaffarpur
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

नितीश सरकार और बिहार पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी राज्य में अवैध शराब का धंधा खूब फल-फूल रहा है। ताजा मामला उत्तरी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां रविवार को पुलिस ने अवैध शराब के काले कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज के मेस से 51 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने प्रभारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अहियापुर थाने के एसएचओ नितेश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मेस हॉल में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने यहां छापेमारी कर 51 लीटर शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मेस हॉल में टेट्रापैक में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह सूचना मिलने पर छापेमारी की गई कि मेस हॉल में टेट्रापैक में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापा मारा और अवैध शराब बरामद की। अहियापुर थाने के एसएचओ नितेश कुमार ने बताया कि ये शराब मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों को बेची जाती थी। उन्होंने आगे बताया कि मेस हॉल के प्रभारी सहित दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।इसके बावजूद आये दिन अवैध शराब की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। इसके अलावा, पिछले छह महीनों में जहरीली शराब के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed