फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Siwan Visit 20 June Siwan will get the gift of development will hold public meeting in Pachrukhi

Bihar News: सीवान तैयार! आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, जनसभा के साथ मिलेंगी विकास योजनाओं की सौगात

Thu, 05 Jun 2025 07:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सीवान जिले का दौरा करेंगे। वे जसौली गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। जिला प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं।
 

विज्ञापन
PM Modi Siwan Visit 20 June Siwan will get the gift of development will hold public meeting in Pachrukhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सीवान जिले का दौरा करेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। प्रधानमंत्री के इस दौरे को जिले के लिए ऐतिहासिक बताया जा रहा है, जिसमें वह कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण को पहुंचे बड़े नेता
प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 6 जून को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सीवान पहुंचेंगे। वे पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे और समाहरणालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और यातायात की तैयारियां जोरों पर
सीवान के जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, मंच निर्माण और भीड़ प्रबंधन जैसी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

मिलेगा विकास का तोहफा
बीजेपी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी और अन्य नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल सीवान बल्कि पूरे बिहार के लिए विकास की दिशा तय करेगा। स्थानीय लोगों में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान जनसभा में हिस्सा लेने के साथ-साथ जिले के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे या उनका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने इसे सीवान के लिए "ऐतिहासिक पल" बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed